VIDEO: हापुड़: श्रीनगर के यह मुद्दे बन सकते हैं चुनावी मुद्दा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। हापुड़ शहर में जिस तरह के हालात बने हुए हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि नगर निकाय के चुनाव में आवारा कुत्तों और बंदरों का मुद्दा चुनाव में जरूर गर्माएगा। हापुड़ का वार्ड नंबर 34 नगर निकाय हापुड़ के चुनावी लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस वार्ड के मोहल्ला श्रीनगर में नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह और राजनीति के कई पहलवान यहां रहते हैं। क्षेत्र में स्थिति के बारे में जब जाना गया तो प्रकाश में आया कि आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। कूड़ेदान के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ है, क्षेत्र में तार, मेन हॉल के आसपास क्षतिग्रस्त सड़क से लोगों को परेशानी हो रही है।
श्रीनगर में इन दिनों एक मामला लगातार गर्माता जा रहा है जहां शाम के समय नियमों को दरकिनार कर छात्र यहां वाहनों से फर्राटा भरते हैं।
वार्ड नंबर 34 में मोहल्ला पटेल नगर आंशिक, श्रीनगर, प्रकाश नगर, मोर कोठी, रामगंज, राजेंद्र नगर, अमरदीप कॉलोनी, रेलवे क्वॉटर्स आदि शामिल है जिसके सभासद विशाल गोयल हैं जिन्होंने साल 2017 में 36 साल की उम्र में वार्ड 34 के सभासद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। नामांकन के अनुसार विशाल गोयल की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!