हापुड़: जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से मची अफरा-तफरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर 80 वर्ष पुरानी बिल्डिंग का कुछ हिस्सा बुधवार को अचानक नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रही एक महिला मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मलबा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पास खड़े लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार संजय त्यागी ने बताया यह भवन कई वर्ष पुराना है।


स्वर्ग आश्रम रोड पर प्रदीप पुत्र बृजमोहन निवासी गांधी गंज की बिल्डिंग है जिसमें रामअवतार एंड संस की दुकान है। इस भवन का छज्जा बुधवार को नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि यह छज्जा लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। छज्जा गिरने के पश्चात लेखपाल गंगाप्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में दो से तीन परिवार रहते हैं जिन्हें डर सता रहा है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!