हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास एक कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को करीब आठ फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया, अफरातफरी की स्थिति बन गई। सांप को देखकर हर कोई सहम गया जिसके बाद सर्पमित्र सतेंद्र शर्मा को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर सर्पमित्र सतेंद्र शर्मा पहुंचे और सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सर्पमित्र सतेंद्र शर्मा का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज से उन्हें सूचना मिली की एक सांप अंदर घुस आया है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि आठ फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप है जिसे उन्होंने पास ही सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया और राहत की सांस ली।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























