
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मौहल्ला इंदरलोक कॉलोनी की गली नंबर-08 में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिनदहाड़े लकड़ी के व्यापारी के एक मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है।मामला मंगलवार का है जब लकड़ी व्यापारी कुलदीप गोयल के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। व्यापारी की पत्नी मीनू गोयल अपने पुत्र सत्यम के साथ चंडी मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी जबकि व्यापारी अपनी दुकान पर बैठे थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर मकान में दाखिल हुए जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर करीब आठ लाख की नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। जब मीनू घर लौटी तो टूटे ताले, बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।






























