हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज










हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर मकान से नकदी, सोने-चांदी के गहने चुरा लिए और फरार हो गए। मकान मालिक रिश्तेदारी में गए हुए थे जब वापस लौटे तो नहीं चोरी का पता चला जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

हापुड़ के मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी सलीम अपनी पत्नी के साथ रविवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। उन्होंने मकान का ताला लगाया और चले गए। सोमवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गुल्लक में रखे करीब ₹20,000 नकद और सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोरों ने सलीम के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले अकबर के मकान को भी निशाना बनाया। अकबर के मकान से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर चोर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

    🔊 Listen to this हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वेस्टर्न यूपी के हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जनपदों से सेना में…

    Read more

    सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

    🔊 Listen to this सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के थाना मुंडाली के अंतर्गत कस्बा बाबूगढ़ के गांव कोटा हरनाथपुर के 41…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

    हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

    सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

    सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

    गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

    गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

    सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

    सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

    संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला

    संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला

    मदरसे से आ रहे युवक को नौ लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

    मदरसे से आ रहे युवक को नौ लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!