हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित एक टायर शोरूम में चोरों ने बीती रात करीब दो बजे धावा बोला जहां गल्ले में रखी 76 हजार की नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर चोर ले उड़े। चोर शोरूम में कूमल कर दाखिल हुए। पीड़ित संचालक ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर टायरों का एक शोरूम है जहां शोरूम के संचालक शुक्रवात को ताला लगाकर घर चले गए। शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे कर शोरूम की दीवार में कूमल कर चोर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने गल्ले में रखी 76,000 रुपए की नकदी और डीवीआर चोरी कर लिया। चोरी की घटना को अंजाम देकर दोनों चोर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब शोरूम का संचालक मौके पर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला रघुवीरगंज निवासी गौतम कुमार गर्ग पुत्र कमल किशोर गर्ग का हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के पास टायर का शोरूम है जहां आए चोरों ने गल्ले में रखे 76,000 की नकदी को चुरा लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























