हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित गंगा-यमुना सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर में मुख्य छत का लेंटर डालने का कार्य रविवार को पूर्ण हुआ। इस अवसर पर मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालाजी महाराज के दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था का परिचय दिया। आपको बता दें कि दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यशवर्धन आचार्य महाराज ने बताया कि भक्तों के सहयोग से मंदिर के निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है जो बालाजी महाराज के आशीर्वाद से जल्द पूर्ण होगा।
रविवार को लेंटर डालने के दौरान बालाजी महाराज को भोग लगाया गया जिसके पश्चात प्रसादी शुरू हुई। प्रसाद पाने के लिए हापुड़, पिलखुवा, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आए और प्रसाद लिया। साथ ही बालाजी महाराज के दर्शन किए।
मंदिर के भवन निर्माण को देखकर सभी भक्त आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज के आशीर्वाद से ही मंदिर की मुख्य छत का लेंटर डालने का कार्य पूरा हुआ है। इस अवसर पर स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज, अर्जुन पुंडीर, मोहित गोयल, शिवांक और सभी भक्त उपस्थित रहे।





























