👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर एक ट्रक जाम का कारण बन गया है जिससे यातायात प्रभावित हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि भैयादूज के अवसर पर गुरुवार को लोग खरीदारी के लिए बाजारों में निकले हुए थे कि हापुड़ की रेलवे रोड पर शिवपुरी के बाहर ट्रक की वजह से जाम लग गया। हालांकि कुछ लोगों ने जाम खुलवाया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रक रेलवे रोड तक पहुंच गया। वैसे तो पुलिस हमेशा चौकन्ना रहती है लेकिन रेलवे रोड पर ट्रक के पहुंचने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























