
👁 0 views Views
हापुड़: इस महीने के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकती है नगर पालिका की बोर्ड बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक इस महीने के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है जिसको लेकर तैयारी चल रही है। अधिकारी प्रस्ताव बनाने में जुटे हुए हैं। करीब 25 करोड़ के प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है। जो प्रस्ताव जुलाई की बोर्ड बैठक में पास नहीं हुए थे उन्हें भी शामिल करने की उम्मीद है। इस बार अधिकारी पूर्व के कार्य समेत 15वें वित्त आयोग और अन्य कार्यों के लगभग 25 करोड़ के प्रस्ताव रखेंगे।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























