हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर कई ऐसे प्लाजा हैं जो कि नियमों के विपरीत बने हुए हैं। इन काम्प्लेक्सों में पार्किंग की जगह बेसमेंट में दुकानें बनी हुई है। इतना ही नहीं यदि जांच की जाए तो किस कदर अवैध निर्माण हुआ है इसकी पोल भी खुल जाएगी लेकिन अधिकारी हैं कि अवैध निर्माण के खिलाफ कोई खास कार्रवाई करते दिखाई नहीं पड़ते। उनकी नाक के नीचे ही अवैध निर्माण जोरों पर है।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर के पास बनें विष्णु प्लाजा का मीटिंग हॉल इन दिनों चर्चाओं में है। छत पर बने मीटिंग हॉल को वैसे तो प्लाजा के दुकानदारों के लिए बनाया गया था जहां वह बैठकर प्लाजा से जुड़ी बैठक कर सके लेकिन एक दुकानदार ने इसपर कब्जा जमा लिया है और चाबी अपनी अंटी में रख ली है।
एक काम्प्लेक्स की छत पर एक मीटिंग हॉल स्थित है। कुछ समय पहले बेसमेंट में दुकान करने वाले एक दुकानदार ने कुछ दिन के लिए मीटिंग हॉल की चाबी मांगी और चाबी लेने के बाद उस पर अपना कब्जा जमा लिया। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि यहां पर बिजली कनेक्शन भी ले लिया गया है और इस हाल पर कब्जा कर एक संस्था को किराए पर दिया हुआ है। इस चर्चित प्लाजा के बेसमेंट में भी निगाह डाली जाए तो कुछ समय पहले दुकानों को सील किया गया था लेकिन दुकानदारों ने अवैध रूप से सील को खुला हुआ है। यह कॉम्पलेक्स शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

































