हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में राशन डिपुओं के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को मुफ्त में तथा सस्ती दर पर बांटे जा रहे गेहूं, चावल व अन्य उपभोक्ता सामग्री का लाभ अपात्र लोग उठा कर पात्रों का हक मार सकते है।
राशन डिपों पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं पर यदि नजर डाली जाए तो साफ पता चलता है कि अपात्र लोग ही पात्रों का निवाला डकार रहे है औऱ राशन सामग्री को ब्लैक में बेच रहे है। जनपद के कम से कम 25 प्रतिशत राशन कार्ड धारक ऐसे है, जो मुफ्त राशन सामग्री या सस्ती दर पर राशन सामग्री लेने के लिए पात्र नहीं है फिर भी लाभ उठा रहे है। ऐसे उपभोक्ता अच्छे मकानों मे रहते है तथ राशन डिपो पर राशन लेने के लिए ये उपभोक्ता स्कूटर, एक्टिवा, बाइक आदि पर पहुंचते है। एसी में रहते है। नगर उपभोक्ता संघ हापुड़ ने राशन कार्ड होल्डरों का सत्यापन कराने हेतु अभियान चलाने की मांग की।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































