VIDEO: हापुड़: भक्त ने रथ तैयार कर घर पर निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी एक भक्त ने अपने घर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली। इसके लिए एक रथ तैयार किया। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे। इस अवसर पर भगवान को भोग लगाकर आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मान्यता है जो भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और पापों से भी मुक्ति मिलती है।
हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी मोहित पुत्र मंगलसेन ने साथियों की मदद से घर में ही यह रथ तैयार कराया जिसे भक्ति के रंग में रंग कर श्रद्धालु ने घर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई। आसपास के रहने वाले व शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले भक्त भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने और रथ खींचने के लिए पहुंचे जिन्होंने रथ खींचकर अपनी आस्था का परिचय दिया। भगवान जगन्नाथ के आगे माथा टेक कर विश्व शांति की कामना की।
आपको बता दें कि पद्म पुराण के अनुसार भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठा कर नगर दिखाने के लिए निकल पड़े। इस दौरान वह मौसी के घर गुंडिचा भी गए और वहां सात दिन ठहरे। तभी से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। इसका जिक्र नारद पुराण और ब्रह्म पुराण में भी है। मान्यताओं के अनुसार मौसी के घर पर भाई बहन के साथ भगवान खूब पकवान खाते हैं और फिर वह बीमार पड़ जाते हैं। उसके बाद उनका इलाज किया जाता है। फिर स्वस्थ होने के बाद ही लोगों को दर्शन देते हैं। जवाहर गंज में रोहित गोयल, सोनिया गर्ग, परी, मिंकी, नितिन, अभिषेक, शिवांग आदि भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।








Related Posts

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

🔊 Listen to this हापुड, सीमन/अमित कुमार(ehapur news): जनपद हापुड के 40 परीक्षा केंद्रो पर बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कड़ी सुरक्षा…

Read more

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान में संचालित बीएसएस सनोटा माइक्रो क्रेडिट लि का कलेक्शन एजेंट अंकुर ही कंपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को
error: Content is protected !!