हापुड़: शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोनाड विश्वविद्यालय में मंगलवार को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करके किया।
विधायक ने समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि वह समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। शिक्षित परिवार ही तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ता है। समारोह में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षकों को सम्मानित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























