हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की शिक्षिका मोनिका ने राज्य पुरस्कार प्राप्त किया है। मोनिका सिंघल ने लखनऊ में कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट टीएलएम बनाकर राज्य स्तरीय पुरस्कार अपने नाम किया है। मोनिका सिंघल ने शिक्षण अधिगम सामग्री के रूप में मेरा भारत नाम से मॉडल बनाया था जो कि पूर्णता गतिविधि आधारित था।
प्रतियोगिता में जनपद के धौलाना विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीघेपुर से शिक्षिका मोनिका सिंहल ने नवाचार के रूप में अपना मॉडल सामाजिक विज्ञान विषय वर्ग में टी एल एम के रूप में प्रस्तुत किया था जो कि छात्रों को सरल तरीके से भारत के राज्य और राजधानियों को मानचित्र में दर्शाने में सहायक है। उत्कृष्ट टीएलएम बनाने के लिए मोनिका सिंघल को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्हें एक प्रमाण पत्र भी दिया गया है जिसके बाद मोनिका को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























