👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की शिक्षिका डॉ अरुणा राजपूत को लखनऊ में 13 वें एजुकेशनल सम्मेलन में राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया। बता दें कि डॉक्टर अरुणा को इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
दरअसल लखनऊ में आयोजित रेलवे एजुकेशनल सम्मेलन के दौरान हापुड़ की शिक्षिका डॉ अरुणा राजपूत ने कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को प्रस्तुत किया। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें किन कार्यों के आधार पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इस उपलब्धि पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा संदीप सिंह ने शिक्षिका को सम्मानित कर भविष्य के लिए बधाई दी।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035

































