
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने शुक्रवार सेंट्रल जीएसटी विभाग, एस.एस.वी. कॉलेज, हापुड़ के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जीएसटी रजिस्ट्रेशन में हो रही लगातार मनमानी और ईमानदार व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष एडवोकेट राहुल अग्रवाल एवं महासचिव एडवोकेट नितिन गर्ग ने किया। इस अवसर पर दीपक त्यागी, सुमित सिंघल, हर्ष शर्मा, राजेन्द्र सिंह त्यागी, आकाश त्यागी सहित कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जीएसटी पंजीकरण के आवेदनों को उत्तर और प्रमाणों पर विचार किए बिना ही अस्वीकार किया जा रहा है, जिससे करदाताओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह मनमानी न केवल करदाताओं को हतोत्साहित करती है बल्कि उन्हें नकद/कच्चे कारोबार की ओर धकेलती है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है।
एसोसिएशन ने मांग की कि मनमानी करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए व रजिस्ट्रेशन देने की जिम्मेदारी हापुड़ के अधिकारिओ को दी जाएँ। महासचिव एडवोकेट नितिन गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप से व्यापारिक संगठनों व कर पेशेवरों की भागीदारी के साथ तेज किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























