हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : टोमैटो फ्लू वायरस को लेकर जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये बीमारी 5 साल से कम उम्र के बच्चों में फैलती है जिसके लक्षण बुखार आना, शरीर पर लाल रंग के दाने पड़ना, मुंह के अंदर छाले बनना और वो छाले बहुत ही पीड़ादाई भी होते है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस बीमारी से सतर्कता बरतने की एडवाईजरी भी जारी की है। बता दें कि टोमैटो फ्लू की बीमारी एक दूसरे के सम्पर्क में भी फैलती है।
गढ़ रोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों भारी संख्या में बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को बुखार, दाने, छाले पड़ने जैसी शिकायते हैं। वहीं उनका ठीक प्रकार से उपचार कर खून जांच के लिए भी भेजा जा रहा है। जनपद में अभी तक किसी भी बच्चे में टोमैटो फ्लू की बीमारी की पुष्टि नही हुई है लेकिन इलाज के लिए पहुंच रहे 20-25 फीसदी बच्चों में इस बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं।
































