हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड़ स्थित एस० ए० इन्टरनेशनल में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सेलिब्रेशन हाल में चल रहे मैजिक शो का आनन्द लिया। वहाँ पर अनेक का प्रकार के जादू देखकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस प्रकार की आउटिंग से बच्चों में नये प्रकार के उत्साह एवं स्फूर्ति का संचार होता है। विद्यालय की चेयरपर्सन जयत्री तोमर ने छात्र- छात्राओं के उत्साह एवं जोश को देखते हुये भविष्य में इस प्रकार गतिविधियों का आयोजन कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार की एक्टीविटीज से बच्चों में अनुशासून, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता जैसे अनेक गुणों का विकास होता है। विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं एवं एवं सेवक – सेविकाओं ने भी मैजिक शो आनन्द लिया। बच्चों के हर्षोल्लास को देखकर अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार की भूरि- भूरि प्रशंसा की।




























