हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी छात्र का मेरठ में अपहरण का मामला सामने आया है. पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
हापुड़ के गांव सोलाना निवासी देव पुत्र रामेश्वर दयाल मेरठ के मवाना खुर्द में स्थित रुद्रा इंस्टीट्यूट से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा है. वह 19 मार्च को अपनी मां के साथ सोलाना से मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने नाना और नानी का हाल-चाल जानने के लिए गया था. जहां से वह हॉस्टल के लिए निकला. लगभग शाम पांच बजे देव अपने हॉस्टल के लिए निकल पड़ा और सात बजे उसने अपने तहेरे भाई कपिल को कॉल किया और बताया कि तीन युवक उसका पीछा कर रहे हैं जिन्होंने मारपीट कर मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया. उसके बाद से ही देव का कोई सुराग नहीं लगा है. मोबाइल फोन भी बंद है. इसके बाद देव के पिता रामेश्वर दयाल ने मेरठ में एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि देव की आखिरी लोकेशन टीपी नगर के नवीन मंडी इलाके में मिली है. टीपी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अजय कुमार अग्रवाल (मुर्गी दाने वाले) उपमंत्री पद हेतु मेैदान में





























