
हापुड़: छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित वसंत विहार कॉलोनी में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
आपको बता दें कि मृतका के पिता वाहन चलाते हैं। उनका घर निर्मानेधीन है। वह फिलहाल अपने साले के घर में रहते हैं। मामला रविवार का है जब अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























