👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी का सोमवार को बैंक कॉलोनी में कॉलोनीवासियों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ चेयरमैन पुष्पा देवी व चेयरमैनपति श्रीपाल सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। क्षेत्रवासी सम्मान समारोह में पहुंचे और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर चेयरमैन पुष्पा देवी ने सबसे पहले जनता का आभार जताया कि उन्होंने विजय दिलाकर अपना विश्वास जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और क्षेत्र में विकास करेंगी।
इस दौरान स्मृति चिन्ह भेंट कर सुभकामनाएं दी। इस मौके चेयरमैन महेश टायर, प्रेम सिंह, केपी सिंह, बब्लू त्यागी आदि मौजूद रहे।




























