हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगतार बढ़ता जा रहा है। यह कुत्ते कभी भी हमलावर हो जाते हैं। कुत्तों की आबादी भी लगातार बढ़ती जा रही है। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा 4 साल पहले आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई गई थी लेकिन उसके बाद कुछ खास कदम नहीं उठाया गया है जिसकी वजह से इन कुत्तों की आबादी बढ़ती जा रही है। श्रीनगर सुधार समिति ने भी आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए चिंता जाहिर की है और अधिकारियों से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी आवारा कुत्तों की नसबंदी ना होने से लोग बेहद परेशान हैं। कुछ मीटर की दूरी पर आपको लगभग चार-पांच कुत्ते नजर आएंगे तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हापुड़ में आवारा कुत्तों की संख्या कितनी ज्यादा है?
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में 41 वार्ड हैं। कुत्ते और बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। आवारा कुत्ते और बंदरों के उत्पात से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। यह कभी भी हमलावर हो जाते हैं और लोगों को चोटिल करते हैं। शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला हो जहां इन कुत्तों की आबादी ना हो। हर गली, मोहल्ले में आवारा कुत्ते आपको नजर आएंगे।
बता दे कि चार साल पहले नगर पालिका परिषद हापुड़ ने आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया था जिसके बाद इस अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
































