👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईपीएस दीपक भूकर ने मंगलवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तैनाती के बाद हापुड़ जनपद के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। हापुड़ नगर में रेलवे रोड समेत कई इलाकों में कप्तान ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्य दिशा-निर्देश भी दिए।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053




























