
हापुड़: कटिया डालकर बिजली चोरी करते छह पकड़े, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपखंड तृतीय क्षेत्र के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े मोहल्ले में मंगलवार की सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान छह बिजली चोर पकड़े गए। बताया जा रहा है कि दो उपभोक्ता ऐसे थे जिनकी बिजली रिचार्ज ना करने पर काट दी गई थी। यह सभी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे।
छापेमारी अभियान के दौरान कटिया डालकर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया। अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि मॉर्निंग रेड के दौरान चैनापुरी में अमित, हासिम, पटवारीपुरा में रेशमा, नजमा सैफी, फराह, परवेज बिजली चोरी करते पकड़े गए और एंटी थेफ्ट थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































