👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में सोमवार को नाले में से अचानक साढ़े छह फीट लंबा अजगर निकल आया जिसे देखकर क्षेत्रवासियों में दहशत मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर कड़ी मशक्कत कर अजगर को एक थैले में बंद कर दिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अजगर को अपने साथ ले गई।
आपको बता दें कि सोमवार को स्थानीय लोग जब नाले के पास पहुंचे तो नाले से अजगर निकलता देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने ही अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग के हवाले कर दिया जिसने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।




























