
हापुड़: पक्का बाग में शनिवार को भी जारी रही एसआईबी की रेड, बिना वैध दस्तावेजों के मिले सरसों के 132 कट्टे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में जीएसटी की एसआईबी की रेड़ शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जारी रही। टीम को कई चौंकाने वाले बिंदु हाथ लगे हैं। चीनी की प्रमुख कारोबारी फर्म रामकिशन दास गंगा सहाय के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग की एसआईबी की टीम ने छापेमारी के दौरान 132 सरसों के बैग बरामद किए जिनका कोई ब्यौरा दर्ज नहीं है। इसी के साथ जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म द्वारा गैर पंजीकृत फर्मो के साथ अधिक कारोबार किया गया। इतना ही नहीं बल्कि खरीद और बिक्री में भी भारी अंतर मिला है। जिन गैर पंजीकृत फर्म के साथ रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म का लेनदेन हुआ है वह भी विभाग के शिकंजे में है।
हापुड़ के पक्का बाग में स्थित रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। जीएसटी मुख्यालय के निर्देश पर उपायुक्त रमेश कुमार यादव, सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला और सीटीओ सतीश तिवारी व विनोद कुमार दुबे की टीम ने छापामार कार्रवाई की। शुक्रवार के बाद टीम की छापामार कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। टीम ने मुख्य व्यापार स्थल के साथ-साथ गोदाम पर भी छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के 132 सरसों के कट्टे मिले। जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। आपको बता दें कि रामकिशन दास गंगा सहाय फर्म के अभिलेखों की गहनता से जांच की जा रही है। फर्म ने चीनी मिलों से चीनी खरीद कर अपने बिल के माध्यम से दूसरी फर्मों को चीनी बेची। चीनी मिलों से कम चीनी खरीदी जबकि चीनी की बिक्री अधिक दर्शाई गई है। स्टॉक को लेकर भी जांच पड़ताल जा रही है। पंजीकृत कर्मों के साथ कम और गैर पंजीकरण फर्मों के साथ अधिक कारोबार दिखाया जा रहा था। टीम द्वारा दाखिल रिटर्न, अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि बिना दस्तावेज स्टॉक रखने और गैर पंजीकृत फर्मों के साथ असामान्य रूप से अधिक लेनदेन करना जीएसटी कानून की धारा 132 के तहत अपराध माना जाता है। जुर्माना, टैक्स रिकवरी आदि जांच का विषय है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























