हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मनान में रविवार की शाम को दो पक्षों में पथराव हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान दुकानदार दुकानें बंद कर घरों में घुस गए जिसके पश्चात मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सोमवार क्षेत्र में जरूरत की चीजों की दुकानें खुली। जैसे डेयरी, मेडिकल स्टोर्स आदि की को खोला गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुकान खोली गई। फिलहाल मौके पर पूरी तरीके से शांति है। अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी ने बताया कि क्षेत्र में पूरी तरीके से शांति कायम है और दुकानें भी खुली है। आपको बता दें कि मोहल्ला ब्रह्मनान में शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया लेकिन रविवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने उतर आए। इलाके में हुए जबरदस्त पथराव से पुलिस अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। रविवार की रात तक स्थिति पूरी तरीके से सामान्य हो गई। वहीं सोमवार की सुबह जरूरत की वस्तुओं की दुकानें भी खुली। समय-समय पर अधिकारी भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























