
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रोडवेज डिपो में बिना बताए पिछले चार महीने से अनुपस्थित चल रहे दो संविदा चालकों की एआरएम ने संविदा समाप्त कर दी है। संविदा चालक गौरव कुमार और अमित कुमार पिछले चार माह से बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। सोमवार को एआरएम रणजीत सिंह ने दोनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा समाप्त कर दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






























