
हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार में लाश मिलने से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। मृतक की जेब से दिल्ली में स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल का पर्चा बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी भोपुरा कुटी साहिबाबाद गाजियाबाद के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार का है जब लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव को देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। अस्पताल के पर्चे में रेबीज बीमारी से संबंधित उपचार चलने की बात सामने आई है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||































