
हापुड़: घर में व्यक्ति की लाश देख मची सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गांव गोयना में बुधवार की रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसका शव जमीन पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला बाहर से लगा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव गालंद निवासी 29 वर्षीय अनुज का शव जमीन पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी निशु अपनी बेटी और बेटे के साथ मायके गई हुई थी। अनुज मकान में अकेला था जबकि उसका छोटा भाई अजय और मां चंद्रावती और भाई संजू के साथ गांव के ही दूसरे मकान में रहते हैं। बुधवार की शाम से अनुज का कुछ अता-पता नहीं था। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे छोटा भाई अजय जब घर में पहुंचा तो बाहर से ताला लगा था। इसके बाद अजय माकन की छत पर चढ़ गया और उसने रोशनदान से झांक कर देखा तो अनुज की लाश जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजन ताला तोड़कर अंदर घुसे और चिकित्सक को बुलाया तो चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012































