
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनोली में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान 45 वर्षीय कालू निवासी गांव बदनौली के रूप में हुई है।रविवार की सुबह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के जंगल में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































