हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान से सोमवार की देर रात एक मकान के बाहर खड़ी स्कूटी को संदिग्ध व्यक्ति ने चुरा लिया। सिकंदर गेट के पास हुई इस चोरी से संदिग्ध पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के एक संदिग्ध ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को अपना निशाना बनाया और मौका देख कर मास्टर की की मदद से उसे अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध ने पुलिस को देखकर स्कूटी वहीं छोड़ दी और वह भाग खड़ा हुआ। इसके पश्चात पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























