हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला केशव नगर में चल रही डेरियों की शिकायत मिलने के बाद हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह सोमवार को पुलिस और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि डेरियों का संचालन नियमों के अनुसार ही किया जाए। दरअसल शहरी क्षेत्रों में डेयरी के संचालन से नाली में गंदगी रहती है जिसके चलते कुछ लोगों ने मामले की शिकायत हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह से की। शिकायत मिलने के बाद दिग्विजय सिंह मोहल्ले में पहुंचे और लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर उचित व्यवस्था करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम का विरोध भी किया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मंगलवार को मोहल्ले के कुछ लोग एसडीएम ऑफिस पहुंचे और कुछ और दिनों की मोहलत मांगी।





























