
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात का है जब हापुड़ के कोठीगेट निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र मदनलाल स्कूटी पर सवार होकर रेलवे स्टेशन हापुड़ की ओर से अपने घर कोठीगेट लौट रहे थे। जैसे ही वह रेलवे रोड पर स्थित देवी मंदिर के पास टी पॉइंट पर पहुंचे तो मौके से गुजर रही बाइक की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायल व्यक्ति को हापुड़ के देनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे जिनका उपचार जारी है। पीड़ित के हाथ-पैर, मुंह आदि जगह पर चोट आई है। पीड़ित का उपचार जा रही है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838





























