
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर लोगों ने स्कूटी चालक पर बालक को कुचलने के प्रयास का आरोप लगाकर जमकर पीटा। मौके से जुड़ी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला बुधवार का है जब एक बालक साईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों की साइकिल सवार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बालक और स्कूटी सवार में जमकर कहासुनी हुई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हो गए। इसी बीच स्कूटी चालक जैसे ही स्कूटी को आगे ले जाने का प्रयास करने लगा तो बालक स्कूटी के बोनट व हैंडल पर लटक गया। तभी स्कूटी चालक ने स्कूटी चला दी। इसके बाद लोगों ने बालक को कुचलने के प्रयास का आरोप लगाकर स्कूटी चालक को जमकर पीटा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600





























