हापुड़: एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में मैंगो व लेमन जूस पार्टी का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में येलो डे के अंतर्गत मैंगो जूस पार्टी एवं लेमन जूस पार्टी का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्रा फल बने। आम, केला, नींबू एवं अनानास आदि बनकर छात्राओं ने फलों के गुण बताएं। फल से बने जूस जैसे- मैंगो शेक, बनाना शेक, पाइनएप्पल शेक, नींबू शिकंजी आदि से हमारे शरीर को क्या फायदे एवं इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं। इससे संबंधित जानकारी भी दी। कक्षाएं VI से X तक के छात्राओं ने ड्राइंग कंपटीशन के माध्यम से अपने-अपने फेवरेट फ्रूट्स को ड्राइंग शीट पर बड़ी सुंदरता से प्रकट किया एवं फ्रूट से बनने वाले विटामिन और मिनरल्स को भी बड़ी सुंदरता से कागज पर उतारा। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने कहा कि बच्चों ने हम सभी को मैंगो जूस पार्टी एवं लेमन जूस पार्टी के थ्रू यह प्यारा सा मैसेज दिया है कि हमें केमिकल से बने पेय पदार्थ से बचना चाहिए यह मीठा ज़हर होता है। यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हमें फ्रूट्स या फ्रूट से बने जूस का ही सेवन करना चाहिए।
फ्रूट से हमें कई तरह के विटामिन एवं मिनरल्स मिलते हैं जो हमारे शरीर को हृष्ट-पुष्ट बनाते हैं तथा शरीर में बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरोधी क्षमता का विकास होता है। गर्मियों के मौसम में आम में विटामिन ए, सी और डी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स आपके दांतों के लिए भी काफी हानिकारक होती है और कोल्डड्रिंक पीने से दांतों में सड़न पैदा हो सकती है। दरअसल, सोड़ा में फॉस्फोरस एसिड और कार्बनिक एसिड होता है। जो लंबे समय में दांतों के इनेमल को खराब कर देता है। चीनी के साथ मिलकर एसिड आपके मुँह में बैक्टीरिया के पनपने के लिए सही वातावरण तैयार करता है, जो कैविटी का कारण भी बन सकता है। इस तरह की एक्टिविटी से अभिभावकों में भी उत्साह था। सभी अभिभावकों ने कहा कि ऐसी एक्टिविटी हर विद्यालय में होनी चाहिए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























