
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की किठौर रोड पर स्थित गांव ट्याला में रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार का है जब किठोर रोड पर रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























