हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली-गढ़ रोड पर सड़क का निर्माण पिछले दो दिनों से चल रहा है। पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा के आसपास हापुड़ के मुख्य मार्गो में से एक दिल्ली-गढ़ रोड पर परत बिछाई जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण हो।
सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए रात में मशीनों के जरिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं आने वाले कुछ ही दिनों में मानसून भी दस्तक देगा जिससे पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास है। लोगों का कहना है कि विभाग गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करें जिससे आने वाले दिनों में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























