
हापुड़: वाहनों का दबाव बढ़ने से लगा सड़क पर जाम
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ की दिल्ली रोड-गढ़ रोड पर सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क पर लंबा जाम लग गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते नजर आए।
सोमवार को सड़कों पर वाहनों का अचानक दबाव बढ़ गया जिससे हापुड़ के मुख्य चौराहों में से एक तहसील चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। यहां से दिल्ली गढ़ मेरठ बुलंदशहर आने जाने के लिए लोग गुजरते हैं। वहां का दबाव इतना बढ़ गया कि लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मशक्कत करते दिखाई दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































