👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को हापुड़ के वार्ड नंबर 17 से युवा राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य सोनू कुमार गौतम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ निवर्तमान युवा जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी को सभासद पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की और युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी को आवेदन पत्र सौंपा।
इस दौरान अशोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी 41 वार्डो पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर आसिफ मालिक, नवाब मलिक, आमिर सैफी, रहीसुद्दीन आदि मौजूद रहे।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

































