हापुड़ः किसान हित मे रालोद का प्रदर्शन










हापुड़ः किसान हित मे रालोद का प्रदर्शन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों व जनपद हापुड़ की मूलभूत समस्याओं के हल की मांग को लेकर कलैक्ट्रेट को जा घेरा और धरना देकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। जिला मुख्यालयों पर धरने व प्रदर्शन का आह्वान राष्ट्रीय लोकदल हाई कमान ने किया था।

राष्ट्रीय लोकदल जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रधान के नेतृत्व में नानक चंद शर्मा, अशोक त्यागी, हेमंत मिश्रा, योगेश जाखड़, अब्बास अली, मनोज तेवतिया, चौ.बिजेंद्र सिंह, चौधरी जगत सिंह सहित बड़ी तादाद में रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह प्रधान ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि कि वर्षा व ओलावृष्टि से हुई फसलों की बर्बादी का मुआवजा दिया जाए, गन्ने के बकाया का भुगतान ब्याज सहित किया जाए, किसानों के बिजली बिल व कर्ज माफ किए जाए। आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। घटिया खाद्य विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई हो। रालोद कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।

BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!