
हापुड़: चौकी के पास बीच चौराहे पर रईसजादों ने किए स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में युवाओं पर रील बनाने का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं है। अपनी जान को जोखिम में डालकर युवा नियमों को धूल चटा रहे हैं और सस्ती लोकप्रियता की खातिर रील बनवा रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां कार सवार रहीसजादों पर रील बनाने का क्रेज इस कदर चढ़ा कि उन्होंने चौकी के पास ही हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर गाड़ी भी सड़क के बीच खड़ी कर जमकर उत्पात मचाया और रील बनाई। चलती गाड़ी में स्टंट भी किया। अब कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बेरीकेडिंग पर वैसे तो पुलिस तैनात रहती है लेकिन इन युवाओं ने काफी देर तक उत्पात मचाया, हंगामा किया।
हापुड़ में गुरुवार को तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यह तीनों ही वीडियो हापुड़ नंबर यूपी 37 की एक वेन्यू कार से जुड़ी हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह चलती गाड़ी पर युवा स्टंट कर रहे हैं। अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर बीच सड़क में गाड़ी रोक कर गाड़ी पर चढ़ रहे हैं व हंगामा काट रहे हैं। मामले की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर पुलिस अक्सर तैनात रहती है लेकिन जिस दौरान इन युवाओं ने हंगामा किया, स्टंट किया। उस दौरान पुलिस कहां गई? हापुड़ की गढ़ रोड पर किशनगंज के बाहर भी इन युवाओं की स्टंट बाजी की वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार पक्केबाग से होते हुए अतरपुरा चौराहा तक पहुंचे लेकिन पुलिस ने कहीं भी इन्हें नहीं रोका बल्कि पुलिस इस दौरान नदारत रही। लोगों में इस तरह कि स्टंटबाजी से काफी ज्यादा नाराजगी है जिन्होंने रईसजादों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731




























