हापुड़: सेवानिवृत बैंक आधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत












हापुड़: सेवानिवृत बैंक आधिकारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पर जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय सोमवार की सुबह संजय मेहरोत्रा निवासी पटेल नगर हापुड़ ट्रेन की चपेट में आ गए। वह सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास दूध लेने के लिए गए थे। रेलवे लाइन पार करते समय रेलवे स्टेशन के पास मुरादाबाद की तरफ से गाजियाबाद की तरफ जा रही क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!