
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थापित देवी मंदिरों की ओर उमड़ पड़ा।
नवरात्रि पर देवी मंदिरों को फूलों व लाइटों से सजाया गया तथा इलाके में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु बैरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया।
नवरात्रि के प्रथम दिन भोर होते ही श्रद्धालु जिनमें महिलाएं, पुरुष, बालक, बालिका शामिल थे दूध मिश्रित जल, मिष्ठान, फल तथा पूजन सामग्री के साथ हापुड़ के श्री चंडी मंदिर, देवी मंदिर, मनसा देवी मंदिर, मां पथवारी तथा नवदुर्गा मंदिर की ओर नंगे पैर मार्च करते हुए दिखाई दिए। जहां भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां चंडी जी से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

































