
हापुड़: जरा सी बारिश में मोहल्लों में पानी भरने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवपुरी में हुई बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया और लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। जरा सी बारिश में ही पानी भर जाता है जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने नालियों की सफाई की मांग की है।
हापुड़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है। बारिश के कारण हापुड़ के शिवपुरी आदि क्षेत्र में पानी भर जाता है जिसकी वजह से लोगों को बेहद परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जगह-जगह सड़क में गड्ढे भी हो चुके हैं जिनमें पानी भर जाता है। ऐसे में निकलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है जिन्होंने मांग की है कि सड़क को दुरुस्त किया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























