👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के लोगों को आज गुरुवार को गर्मी से राहत मिल सकती है. संभावना है कि आज से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. बुधवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. हालांकि मंगलवार को धूप निकलने की संभावना है. लगातार बढ़ता पारा लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा था. दोपहर के समय मजबूरन ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज होगी तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार आज से बुधवार तक बारिश होने की संभावना है. हालांकि मंगलवार के दिन धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
MAKEUP कराने पर 20% DISCOUNT: 8218124225






























