हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ में दो दोस्तों ने मिलकर हापुड़ के बक्सर निवासी एक युवक की हत्या कर दी. दोस्तों ने पहले युवक को शराब पिलाई और मौका देख कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में यह हत्या की गई है. मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट के शाहजहां कॉलोनी का है जहां शुक्रवार की देर रात एक शव मिला जिसकी पहचान हापुड़ के बक्सर निवासी 26 वर्षीय जुनैद पुत्र वकील के रूप में हुई है. मृतक के पिता वकील ने दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.
बता दें कि शुक्रवार की रात जुनैद अपनी पत्नी परवीन के साथ मदीना कॉलोनी में बाजार में सामान लेने गया था. वह किराए के मकान में रह रहा था. बाजार से घर लौटते समय रास्ते में ही जुनैद के दोस्त शान मोहम्मद और आस उर्फ आशु मोहम्मद, जुनैद को अपने साथ ले गए. तीन घंटे बाद जुनैद का शव मिला जिसे पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता वकील ने पहचान लिया.
मृतक के पिता ने दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























