
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शेरपुर के रहने वाले राजेंद्र की गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बम्हेटा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग के नौ पर बम्हैटा गांव के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजेंद्र निवासी शेरपुर हापुड़ बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ehapurnews.com/get-your-sewer-septic-tank-cleaned-by-machine-on-one-phone/



























