हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला रामगढ़ी के पास के रहने वाले फिरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें वह थूककर रोटी बना रहा है. फ़िरोज़ की यह हरकत जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह की है जिसके बाद उसकी वीडियो वायरल हो गई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया. फिरोज की इस हरकत से परिवार शर्मसार हो गया है जिसके पिता राजमिस्त्री वाजिद ने शर्मिंदगी जाहिर की है.
बता दें कि रामगढ़ी के पास फिरोज अपने परिवार के साथ रहता है. वह काफी समय से शादी समारोह में रोटियां बनाने का काम करता है. कोरोना काल में वह ई रिक्शा चलाने लगा. स्थिति नियंत्रण होने के बाद फिरोज ने फिर रोटी बनाने का काम शुरू किया. फ़िरोज़ मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के अतराड़ा निवासी नरेश कुमार की बेटी की शादी में रोटी बनाने के लिए गया था जिसका थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया. फ़िरोज़ के पिता वाजिद का कहना है कि बेटे की इस हरकत से पूरा परिवार शर्मसार हो गया है.



























