representative image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के हैदरगंज का कपिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर मोदीनगर के भोजपुर जा रहा था कि रास्ते में हापुड़ आ रहे बाइक सवार दंपति की बाइक से कपिल की बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें चारों घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामला मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में किल्होड़ा गेट के सामने का है जहां शनिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर हापुड़ के हैदरगंज का कपिल तथा भोजपुर गांव का राहुल सवार थे जो भोजपुर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर भोजपुर के गांव त्योड़ी निवासी शाकिर अपनी पत्नी को हुसनजहां के साथ बाइक से हापुड़ आ रहा था कि रास्ते में ही दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत होने से चारों घायल हो गए और बाइकों के परखच्चे उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की।


























